- शुक्रवार को संसद में 2020-21 का आर्थिक सर्वे पेश किया
- कोरोना के चलते इस साल GDP में 7.7% गिरावट का अंदेशा
- 7.7% की निगेटिव ग्रोथ आजादी के बाद सबसे अधिक होगी
नई दिल्ली 29 जनवरी (एजेंसी) प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के पहले दिन यानी कि आज शुक्रवार को संसद में 2020-21 का आर्थिक सर्वे पेश किया। सर्वे के मुताबिक कोरोना के चलते इस साल GDP में 7.7% गिरावट का अंदेशा है। हालांकि, इसके बाद तेज रिकवरी की भी उम्मीद है इसीलिए 2021-22 में GDP में 11% ग्रोथ रहेगी। फिर भी महामारी से पहले जैसे स्तर पर आने में इकोनॉमी को दो साल लगेंगे। इससे पहले 1979-80 में 5.2% की निगेटिव ग्रोथ रही थी। 7.7% की निगेटिव ग्रोथ आजादी के बाद सबसे अधिक होगी।
कोरोना के चलते लॉकडाउन से अप्रैल से जून 2020 के दौरान GDP का आकार 23.9% घट गया था। अनलॉक शुरू होने के बाद स्थिति सुधरी तो सितंबर तिमाही में गिरावट सिर्फ 7.5% की रह गई। इसी तरह, 2020-21 की पहली छमाही में जीडीपी का आकार 15.7% घटा है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि दूसरी छमाही में गिरावट सिर्फ 0.1% रहेगी। इसकी बड़ी वजह सरकारी खर्च का बढ़ना है। 20 जनवरी तक सरकारी कंपनियों के शेयर बेचकर, यानी विनिवेश से सरकार को सिर्फ 15,220 करोड़ रुपए मिले हैं। बजट में इसके लिए 2.1 लाख करोड़ रुपए का टारगेट रखा गया था।
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman tables Economic Survey 2020-21 in Rajya Sabha.
Economic Survey 2020-21 has projected the GDP growth for the next financial year at 11 per cent. pic.twitter.com/qSlK973N6W
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 29, 2021