- शाम 7:37 बजे जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप
- सबसे ज्यादा असर फुकुशिमा प्रांत में देखा गया
- फुकुशिमा में बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है
जापान 13 फरवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार आज यानी कि शनिवार शाम 7:37 बजे जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसके झटके पूरे देश में महसूस किए गए, हालाँकि सबसे ज्यादा असर फुकुशिमा प्रांत में देखा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार फुकुशिमा में बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है। सूत्रों के अनुसार प्लांट में अब तक कोई असामान्य बात नजर नहीं आई है।
वहीँ जापान की मेटेरोलॉजिकल एजेंसी का कहना है कि इस भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। भूकंप का केंद्र राजधानी टोक्यो से करीब 306 किलोमीटर दूर जमीन से 60 किमी गहराई में था। इसी जगह 10 साल पहले भी बड़ा भूकंप आया था। तब उठी सुनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था।
जापान के फुकुशिमा में 7.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप। फ़िलहाल सुनामी की कोई चेतावनी नहीं। pic.twitter.com/ygjj148A4o
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 13, 2021