- शर्लिन चोपड़ा ने आज अपने जीवन के 37 साल पूरे किये
- उन्होंने कहा कि वह जल्द मां बनना चाहती हैं
- कहा कि वह प्रतिदिन कुछ ना कुछ क्रिएटिव काम करती है
मुंबई 11 फरवरी (एजेंसी) बता दे कि फिल्म अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने आज अपने जीवन के 37 साल पूरे कर लिए है । ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने कई ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर कर रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द मां बनना चाहती हैं। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने अपनी इस योजना के बारे में बताया।
साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया उन्हें जन्मदिन पर क्या खूबसूरत तोहफा मिला है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरा इरादा जल्द मां बनने का है। इसके चलते मेरा बेस्ट गिफ्ट अभी आया नहीं है। शर्लिन चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह प्रतिदिन कुछ ना कुछ क्रिएटिव काम करती है।
तारीफ़ क्या लिखोगे जनाब हमारे हुस्न पर,
अल्फ़ाज़ ही थम जायेंगे झुकी नज़रें हमारी देखकर.. 🔥 pic.twitter.com/i8JII65bPy— Sherni (@SherlynChopra) February 10, 2021