- घर की छत ढहने से 4 लोग घायल हुए
- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- पीड़ितों की सहायता करने के निर्देश दिए गए
Kanpur, 26 अगस्त (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कानपुर के हिरामनपुर में एक घर की छत ढहने से 4 लोग घायल हुए, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के डीसीपी अनूप सिंह ने कहा एक तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर की छत गिरने से एक परिवार के 4 लोग मलबे के नीचे दब गए। अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया, एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकान गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाने और पीड़ितों की सहायता करने के निर्देश दिए हैं।