- अमित यादव व महेश कुमार बाल्मीकि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
- भूपेंद्र जादौन ने कार्यालय पर दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई
- दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में भी लोग पार्टी से जुड़ रहे
नोएडा, 18 फरवरी (एजेंसी)। लोकतांत्रिक जनता दल के मेरठ मंडल अध्यक्ष अमित यादव व नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश कुमार बाल्मीकि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पर दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 28 फरवरी को प्रस्तावित मेरठ किसान महापंचायत से पूर्व 22 फरवरी को राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह नोएडा में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।