- गहना वशिष्ठ पर गैंगरेप और गलत इरादे से कैद करने का आरोप लगाया गया
- गहना को 7 फरवरी को अदालत में पेश किया गया था
- गहना ने कथित तौर पर 87 पोर्नोग्राफी वीडियो शूट किए हैं
मुंबई 14 फरवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ पर गैंगरेप और गलत इरादे से कैद करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने गहना वशिष्ठ और तीन अन्य लोगों के खिलाफ रेप, महिलाओं के शील भंग करने और अश्लील हरकतों की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बता दे कि कुछ समय पूर्व एक 24 वर्षीय मॉडल ने आरोप लगाया था कि गहना वशिष्ठ और तीन लोगों ने एक वीडियो शूट के दौरान उसे सेक्शुअल एक्ट में शामिल होने के लिए मजबूर किया था। इसी के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया था कि गहना स्ट्रगल कर रहीं एक्ट्रेसेस को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थीं। काम के बदले में हर फिल्म के लिए 15 से 20 हजार रुपए देती थीं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को गिरफ्तार कर 7 फरवरी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। गहना ने कथित तौर पर 87 पोर्नोग्राफी वीडियो शूट किए हैं, जो उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। इन्हें देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती है, जिसका चार्ज 2000 रुपए रखा गया है।