- 15 दिन पहले लकवे का शिकार हो गए थे स्वामी ओम
- ‘बिग बॉस 10′ में स्वामी ओम ने’Bigg Boss’ ex-contestant Swami Om dies, condition worsens paralysis खूब सुर्खियां बटोरी थीं
- लकवा मारने के बाद से स्वामी ओम का एम्स में इलाज चल रहा था
मुंबई, 03 फरवरी (एजेंसी)। बिग बॉस 10′ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए स्वामी ओम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और 15 दिन पहले लकवे का शिकार हो गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि उन्हें 15 दिन पहले लकवा मार गया था, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ती ही चली गई। कोई सुधार नहीं हुआ और अब थोड़ी देर पहले निधन हो गया।
अर्जुन जैन के मुताबिक, स्वामी ओम को 3 महीने पहले कोरोना भी हुआ था। लकवा मारने के बाद उन्हें चलने फिरने में बहुत परेशानी होने लगी थी। कोरोना का शिकार होने के बाद स्वामी ओम ठीक तो हो गए थे, पर शरीर में काफी कमजोरी आ गई थी। बताया जा रहा है कि लकवा मारने के बाद से स्वामी ओम का एम्स में इलाज चल रहा था।
‘बिग बॉस 10’ में स्वामी ओम ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह कई चीजों को लेकर विवादों में रहे और अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियां बटोरी थीं। 10वें सीजन में उन्होंने एक टास्क के दौरान सारी हदें पार करते हुए पहले एक बोल में टॉइलट किया और उसे बानी जे पर फेंक दिया था। इसके बाद घर के सभी सदस्य स्वामी ओम के खिलाफ खड़े हो गए थे और बाद में उन्हें बिग बॉस के घर से निकाल दिया गया था।