- बर्डफ्लू के कारण दस दिनों के लिए किया गया था गाजीपुर मंडी को बंद
- संजय झील और द्वारका में बत्तखों और कौंवों के सेम्पल की रिपोर्ट आई निगेटिव
- चिकेन की आयत पर लगे प्रतिबंध को भी हटाने का आदेश दिया गया है
नई दिल्ली, 14 जनवरी (एजेंसी। दिल्ली में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए 9 जनवरी को दिल्ली की सबसे बड़ी मुर्गा मंडी गाज़ीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। इस बीच दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि भी हो गई। संजय झील और द्वारका में बत्तखों और कौवों के सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जिसके बाद यह प्रतिबंध बना रहा।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी
लेकिन आज ही जालंधर भेजे गए गाजीपुर मंडी के सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गाजीपुर मुर्गा मंडी से 100 सैम्पल जालंधर की लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। इज सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद, दिल्ली सरकार ने गाजीपुर मुर्गा मंडी को फिर से खोलने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पोल्ट्री मार्केट से लिए गए सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद हमने पोल्ट्री मार्केट को फिर से खोलने का आदेश दिया है। चिकेन की आयत पर लगे प्रतिबंध को भी हटाने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगो को दी मकर संक्रांति की बधाई