Chandigarh 27 दिसम्बर (एजेंसी) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे तेजी से आ रहे हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी और भाजपा 4-4 सीटें जीत चुकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस 2 सीटें ही जीत पाई है। चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है।
यह भी पढ़े : दिग्गज कमेंटेटर सुशील दोषी ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की
भाजपा को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। वार्ड 17 से भाजपा के मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए हैं। हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू छोटे अंतर से जीतने में कामयाब रहे। इसके अलावा 3 सीटों पर आप, एक पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस आगे चल रही है।