- हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी
- राजस्थान के 12 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया
- पंजाब में भी कड़ाके को देखते हुए मौसम विभाग ने यहाँ शीतलहर का अलर्ट जारी किया
नयी दिल्ली 20 जनवरी (एजेंसी) मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले दो दिन चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। बीती रात राजस्थान में सबसे ठंडा स्थान माउंट आबू रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के 12 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, वहीँ पंजाब में भी कड़ाके को देखते हुए मौसम विभाग ने यहाँ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीँ पंजाब के लुधियाना जिले में दिन के समय धूप निकलने और तापमान सामान्य रहने से कंपकंपाती सर्दी से राहत मिली है। यहां दिन का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम का मिजाज हरियाणा में भी बदल रहा है। यहां बादल हटने से कोहरा गहरा रहा है। नारनौल में रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। पटना सहित बिहार के कई जिलों में ठंड और कोहरा देखा गया। पटना में सुबह 5 से 8 बजे के बीच धना कोहरा देखने मिला। इस दौरान करीब 7 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा ठहरा रहा। 11 से 3 बजे तक धूप निकली, तो तापमान 14 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया।