Ganesh Aarti in hindi: सभी देवताओं में पार्वती और महादेव पुत्र श्री गणेश जी को पहला स्थान प्राप्त है। गणपति का एक नाम विघ्न विनाशक भी है ये भक्तों के सभी विघ्नों को हरने वाले हैं। सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पूर्व श्री गणेश के पूजन का विधान है। गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं। उनका वाहन चूहा है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका गणपति भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गणपति देव को केतु का देवता माना जाता है। गणेश का मुख हाथी की तरह होने के कारण उनका गजानन भी कहा जाता है। खुलासा डॉट इन के धर्मकर्म सेक्शन में लाएं हैं ऐसे ही विघ्न विनाशक गणपति जी की आरती (Shri Ganesh Aarti )
आरती श्री गणेश जी की (GaneshJi Ki Aarti in hindi:)
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥ जय…
एक दंत दयावंत चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी ॥ जय…
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय…
पान चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा ॥ जय…
‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥ जय…
गणपति आरती की पीडीएफ (Ganesh Aarti PDF)

Shree Ganeshji Ki Aarti Lyrics In English
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva।
Mata Jaki Parvati, Pita Mahadeva॥ x2
Ekadanta Dayavanta, Char Bhujadhaari
Mathe Par Tilak Sohe, Muse Ki Savari। x2
(Mathe Par Sindoor Sohe, Muse Ki Savari)
Paan Charhe, Phool Charhe Aur Charhe Meva
(Haar Charhe, Phool Charhe Aur Charhe Meva)
Ladduan Ka Bhog Lage, Sant Karein Seva॥ x2
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva।
Mata Jaki Parvati, Pita Mahadeva॥
Andhe Ko Aankh Deta, Korhina Ko Kaya
Baanjhana Ko Putra Deta, Nirdhana Ko Maya। x2
‘Soora’ Shyama Sharana Aaye, Saphal Kije Seva
Mata Jaki Parvati, Pita Mahadeva॥ x2
(Deenana Ki Laaj Rakho, Shambhu Sutavari )
(Kaamana Ko Poorna Karo, Jaga Balihari॥)
Jai Ganesh Jai Ganesh Jai Ganesh Deva।
Mata Jaki Parvati, Pita Mahadeva॥