Today Horoscope Astrology Prediction 26 December 2020 Aaj ka Rashifal In Hindi l चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) – Mesh Rashi 26 December 2020 , Aries Horoscope 26 December 2020
Aries Daily Horoscope : Mesh Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस राशि के जातकों को राजनेता या उच्च अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जोखिम न उठाएं। शाही खर्च भी कष्टदायी होगा। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्य सफलता देंगे। मेष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आज के दिन मां भगवती की आराधना करें और दुर्गा स्तुति का पाठ करें। मां दुर्गा की कृपा से दिन सामान्य रूप से व्यतीत हो जाएगा।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) / वृष राशि – Vrishabha Rashi 26 December 2020 , Taurus Horoscope 26 December 2020
Taurus Daily Horoscope : Vrishabha Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : वृष राशिक के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों का बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। वृष राशि के जातकों को उनके जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। इसलिए इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है के वे अपनी वाणी पर संयम रखें। इस राशि के जातकों को किसी कारण से पारिवारिक तनाव मिल सकता है। वृष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे शनिदेव की आराधना करें और आज के दिन शनिदेव को तेल दान करें।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) – Mithun Rashi 26 December 2020, Gemini Horoscope 26 December 2020
Gemini Daily Horoscope : Mithun Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन मिला जुला फल देने वाला होगा। वैसे इस राशि के जातकों को आज उनकी मनचाही मुराद मिलने की भी संभावना है। इस राशि के जातकों को गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मिथुन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आज के दिन रुपए पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मिथुन राशि के जातक आज के दिन हनुमान जी की आराधना करें उन्हें हनुमान जी की कृपा से आज के दिन विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) – Kark Rashi 26 December 2020 , Cancer Horoscope 26 December 2020
Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। कृर्क राशि के जातकों को आज के दिन पारिवारिक तनाव मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण कलेश मिलेगा। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। इस राशि के जातकों को आज के दिन कुंवारी कन्याओं को मीठा खिलाना विशेष लाभप्रद रहेगा।
यह भी पढ़ें : Makar Rashifal 2021 in Hindi
सिंह राशि दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) – Singh Rashi 26 December 2020 , Leo Horoscope 26 December 2020
Leo Daily Horoscope : Singh Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : सिंह राशि के जातकों को आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत होने वाला है। आज के दिन इस राशि के जातकों को धन, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे। सिंह राशि के जातकों को आज के दिन भगवान हनुमान की आराधना करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) – Kanya Rashi 26 December 2020 , Virgo Horoscope 26 December 2020
Virgo Daily Horoscope | Kanya Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी होने वाला है। आज के दिन इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कन्या राशि के जातकों को पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। कन्या राशि के जातक आज अपने घर के मंदिर में प्रात: दिया जलाकर दिन की शुरुआत करें। उन्हें भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
तुला राशि दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) – Tula Rashi 26 December 2020 , Libra Horoscope 26 December 2020 :
Libra Daily Horoscope : Tula Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : तुला राशि के जातकों को आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन उच्च अधिकारी या राजनेता से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। तुला राशि के जातकों को आज के दिन कुछ धन लाभ होने की भी संभावना दिखाई दे रही है। लेकिन अनावश्यक खर्चे बढ़ने से मन में तनाव बना रहेगा। तुला राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आज के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं और शनि मंदिर में तेल का दान करें।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) – Varshik Rashi 26 December 2020 , Scorpio Horoscope 26 December 2020
Scorpio Daily Horoscope : Varshik Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और सानिध्य मिलेगा। चोरी या अग्नि दुर्घटना, धन हानि की आशंका है। इस लिए इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी तरह का जोखिम न उठाएं। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। वृश्चिक राशि के जातक यदि आज हनुमान मंदिर में सिंदुर चढ़ाते हैं तो उन्हें हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
धनु राशि दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) – Dhanu Rashi 26 December 2020 , Sagittarius Horoscope 26 December 2020
Sagittarius Daily Horoscope : Dhanu Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। इस राशि के जातकों की बहुप्रतिक्षित इच्छा पूरी होने की संभावना है। उनके मन के कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। धनु राशि के जातकों की आज के दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्हें रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा। इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आज विष्णु भगवान की आराधना करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) – Makar Rashi 26 December 2020, Capricorn Horoscope 26 December 2020
Makar Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : मकर राशि के जातकों को आज के उनकी मन चाही मुराद मिलने की संभावना है। इस राशि के जातकों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आज के दिन रुद्राभिकेष करें। भगवान महादेव की कृपा से उनके सारी मन चाहे कार्य फलीभूत होंगे।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) – Kumbh Rashi 26 December 2020, Aquarius Horoscope 26 December 2020
Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे। कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे आज के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करें इससे कुंभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
मीन राशि दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) – Meen Rashi 26 December 2020 , Pisces Horoscope 26 December 2020
Pisces Daily Horoscope : Meen Rashi 26 December 2020 ka Rashifal : मीनः मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा और खुशनुमा व्यतीत होगा। इस राशि के जातकों को व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मीन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाए। इस राशि के जातकों को महादेव की कृपा प्राप्त होगी।