14 October 2020 Rashifal चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।
मेष
आज का दिन कुछ कष्टदायक हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नुकसान होगा।अनजान लोगों से सावधान रहें। कारोबार में कुछ हानि की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मधुरता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। निवेश न करें। सेहत ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
वृषभ
आपके सभी काम पूरे होने की संभावना है। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। रिश्तेदारों की मदद कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। तनाव न लें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
मिथुन
आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। परिवार और समाज से जुड़े कार्य कर सकते हैं। कारोबारियों को अचानक धन लाभ होगा। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध में अनर्गल बात न करें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी की बात से परेशानी हो सकती है। उधार देते समय अच्छी तरह जांच परख कर लें। किसी से मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें। किसी के बहकावें में आकर अपनों पर शंका न करें।सेहत ठीक रहेगी। बेवजह खर्च हो सकता है। कारोबारी यात्रा में कामयाबी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से साथ मिलेगा। वाणी पर काबू रखें। नशापान से दूर रहें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। तनाव न लें।
कन्या
आज परिवार के किसी सदस्य को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अधिक खर्च होने से बजट प्रभावित होगा। चिंता और तनाव बढ़ सकता है। किसी से विवाद न करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। संतान पक्ष से नई जानकारी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। अनजान व्यक्ति से निजी चर्चा करने से बचें। विरोधी शांत रहेंगे।
तुला
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके ज्यादातर कार्य संपन्न होगें। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों से लाभ मिलेगा। महिला वर्ग का सहयोग रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। वित्तीय निवेश के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक
आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। किसी से विवाद हो सकता है। कारोबार लाभदायक रहेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। उधार देने से बचें। प्रभु की आराधना करें। मन को शांति मिलेगी।
धनु
आज आपकी दिक्कतें दूर होंगी। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। विवादों से दूर रहें। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। खानपान का ध्यान रखें। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। दिन खुशनुमा रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। बुजुर्गों के साथ बैठकर चर्चा करें।
मकर
आज आपको सावधान रहना होगा। परिवार में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। कारोबार सामान्य रहेगा। यात्रा को टालें। किसी बाद से आपको कष्ट हो सकता है। तनाव को कम करने से प्रभु की आराधना करें। युवाओं को लाभ होगा। बेवजह खर्च हो सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। नशे से बचें। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ
आज का दिन ठीक रहेगा। सेहत का का ध्यान रखें। तनाव लेने से बचें। संतान के कार्यों से सुख मिलेगा। निवेश कर सकते हैं। दफ्तर का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। आपकी मदद से कई लोगों की दिक्कत दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी। बच्चों के समय बिताएं। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
मीन
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दिन खुशनुमा रहेगा। खर्च अधिक होगा। कारोबार ठीक चलेगा। खानपान का ध्यान रखें। शरीर का दर्द उभर सकता है। बुजुर्गों की सलाह पर अमल करें। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। आज महत्वपूर्ण निर्णय को टाल दें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।