24 October 2020 Rashifal चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। प्रत्येक राशि का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित होता है। राशिफल को निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विवरण का विश्लेषण किया जाता है। वैदिक पूजन के द्वारा दैनिक राशिफल में बारह राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। यहाँ पर दिये गए राशिफल को पढ़कर आप अपनी रोजाना की योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते है । इस राशिफल में आपके लिए व्यापार, लेन-देन, नौकरी, परिवार, सेहत और मित्रों के साथ संबंध एवं दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाती है।
मेष राशिफल : कई दिन से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया फील्ड में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यापार के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लव लाइफ में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नारंगी और सफेद रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट संभव है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
वृष राशिफल : आज ऑफिस में आपके मृदुल व्यवहार और कार्यों की सराहना होगी। धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। मीडिया तथा आईटी में सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। बीटेक और एमबीए के छात्र अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। लॉ और फाइनेंशियल फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। बीपी और शुगर से कष्ट संभव रहेगा। नीला और कत्थई रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। माता काली के मंदिर में कपूर जलाएं।
मिथुन राशिफल : राजनीति तथा प्रशासन से जुड़े जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। किसी को दिए गए धन की वापसी की संभावना रहेगी। सरकारी और न्यायिक सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ तनाव पूर्ण रहेगी। श्री विष्णु मंदिर में तुलसी का पत्ता चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
कर्क राशिफल : गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपका मन चंचल रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। लॉ, टीचिंग और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। श्री कृष्ण मन्दिर में पीला वस्त्र चढ़ाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नारंगी और पीला रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए अन्न का दान करें। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
सिंह राशिफल : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके परफार्मेंस से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। नेत्र विकार और मधुमेह से सावधानी बरतें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी और सफेद। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं। पिता को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करने से सूर्य देव की कृपा मिलेगी। साथ ही सभी ग्रहों की शुभता में वृद्धि होती है।
कन्या राशिफल : शिक्षा में उन्नति होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी और मीडिया फील्ड के जातक अपने काम में संघर्ष करेंगे। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। जीवन साथी के साथ धार्मिक यात्रा की संभावना रहेगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। नीला और आसमानी रंग शुभ है। धनिये को हरे रंग में रंगकर बहते जल में प्रवाहित करें।
तुला राशिफल : आर्थिक समस्याएं हल होंगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। मार्केटिंग, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते मधुमेह से परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। माता लक्ष्मी जी का ध्यान करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें।
वृश्चिक राशिफल : आर्किटेक्ट, आईटी और कॉरपोरेट फील्ड के लोग अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को समय दें। पुत्र को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी समस्या रहेगी। बढ़ते बीपी से दिक्कत आ सकती है। पीला रंग शुभ है। राशियेश लाल रंग समृद्धिकारक है। गुड़ का दान करें। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
धनु राशिफल : आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बीटेक और एमबीए के छात्र प्लेसमेंट की प्राप्ति करेंगे। प्रशासनिक सेवा में आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आईटी, टीचिंग और मीडिया फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। प्यार में आलस्य का स्थान नहीं होता। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पीला और सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। अन्न का दान करें। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर राशिफल : व्यवसाय में आपकी मेहनत और लगन आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। रुके कार्य पूरा करेंगे। मार्केटिंग, मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। हरा और भूरा रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। माता दुर्गा के मन्दिर में कपूर जलाएं।
कुंभ राशिफल : न्यायायिक सेवा के लोग यशस्वी रहेंगे। धन का व्यय आज कुछ ज्यादा होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के लोगों के जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। सेल्स तथा मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर खुशी आ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी का दान करें। नीला शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में काले वस्त्र का दान करें। माता काली मन्दिर में कपूर जलाएं और लौंग चढ़ाएं।
मीन राशिफल : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बीटेक और एमबीए के विद्यार्थी सफल रहेंगे। मीडिया, बैंकिंग तथा मनोरंजन जगत से जुड़े जातक सफल रहेंगे। आईटी वालों को संघर्ष करना होगा। लव लाइफ में अभिभावक के सामने विवाह की बात रखने का सुंदर समय है। जिसको चाहते हैं, उससे प्यार का इजहार कर दें। मधुमेह के रोग से परेशानी हो सकती है। सफेद और पीला रंग समृद्धि कारक है। पिता और गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।