- धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है
- वीडियो में धर्मेंद्र लोगों संग बात करते हुए नज़र आ रहे हैं
- धर्मेंद्र ने लिखा है कि “हम काम करते हुए इसी तरह मस्ती..
मुंबई, 26 फरवरी (एजेंसी)। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेन्द्र फार्म हाउस पर खूब मस्ती कर रहे हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई ना पोस्ट अपने फैंस संग शेयर करते ही रहते हैं। धर्मेन्द्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने फॉर्म हाउस पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कुर्सी पर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, उनके आस-पास कुछ लोग काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Sanjay Gandhi biograhphy : एक विवादित राजनेता लेकिन लोकप्रिय शख्सियत संजय गांधी
वीडियो में धर्मेंद्र लोगों संग बात करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है कि “हम काम करते हुए इसी तरह मस्ती करते हैं। दयालु इंसान बने। कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं। ये दुनिया बड़ी खूबसूरत हो जाएगी दोस्तों। सभी को ढ़ेर सारा प्यार।”
This is how we enjoy, while working at my farm. Be kind humble and human. Bila mazhab o millat ho jao …..koi chhota nahin …..koi bada nahin……….ye duniya ….badi khoobsoorat ho jaye gi dosto 🙏 love you all. pic.twitter.com/H3NS1Vou2w
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) February 25, 2021