- संघ प्रचारकों ने बताया कि मकर संक्रांति समरसता का पर्व
- पहला पर्व मकर संक्रांति कहीं आज तो कहीं कल मनाया जाएगा
- श्रद्धालुओं द्वारा नदियों में स्नान व तिल का दान किया जाएगा
नई दिल्ली 13 जनवरी (एजेंसी)। इस साल मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को मनाया जायेगा, हालाँकि साल का पहला पर्व मकर संक्रांति कहीं आज तो कहीं कल मनाया जाएगा। इस मौके पर बाजारों में बिकने वाले सामान की मौसम के हिसाब से बेहद स्वास्थ्य वर्धक है। बता दे कि ये पर्व परलोक और इहलोक में सुख-समृद्धि देने वाला है।
यह भी पढ़ें : Makar sankranti 2021 wishes in hindi : मकर संक्रांति पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भेजें ये शुभकामना संदेश
स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी तिल-गुड़, मूंगफली, जिन्होरा, उड़द की दाल आदि ऐसे अनाज हैं जिससे जिले के बाजार पटे हुए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा नदियों में स्नान व तिल का दान किया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर कुश्ती व मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी जिले में विभिन्न जगहों पर मकर संक्रांति का पर्व उत्सव के साथ मनाएगा। संघ प्रचारकों ने बताया कि मकर संक्रांति समरसता का पर्व है। मकर संक्रांति उत्सव संघ की सभी शाखाओं पर मनाया जाता है। बताया कि हिदुओं को तोड़ने के लिए जातिभेद को बढ़ावा दिया जा रहा है। बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित बाजार में गुड़ व तिल की महक किसी को भी अपने ओर खिच ले रही थी। हर तरफ पतंग व लाइ-चुड़े की दुकान सजी हुई थी।
यह भी पढ़ें : Master Movie: फिल्म मास्टर को देखने के लिए लोगों ने कोरोना नियमों की धज्जियाँ उड़ाई