- बुधवार को भी दिल्ली में कई जगहों पर रूट डायवर्ट रखे गये
- आनंद विहार में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी
- गाजीपुर मंडी, NH-9 और NH-24 को बंद कर दिया गया
नई दिल्ली 27 जनवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार दिल्ली में हिंसा के बाद आज यानी कि बुधवार को भी कई जगहों पर रूट डायवर्ट रखे गये है, जिसके चलते कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। सूत्रों के अनुसार आनंद विहार में भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, वहीं डीएनडी के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने के लिए लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। कालिंदी कुंज से नोएडा आने व जाने वाले मार्ग पर 2-2 लेन बंद हैं जिस कारण जाम है। डीएनएडी पर वाहनों की रफ्तार थमने से लोग परेशान हैं। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि गाजीपुर मंडी, NH-9 और NH-24 को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि इस रास्ते से जाने वाले लोग शहादरा, किराड़ी मोड़ और डीएनडी से होकर जाएं।
पुलिस ने बताया कि मिंटो रोड से कनॉट प्लास जाने वाले रोड भी बंद है। लोग इस रास्ते से जानें से बचे। इसके अलावा कालिंदी कुंज से नोएडा आने व जाने वाले मार्ग पर 2-2 लेन बंद हैं जिस कारण जाम है। दूसरी तरफ लाल किला मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद कर दिया गया है। जबकि एग्जिट गेट से लोगों को जाने की अनुमति है। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर स्थिति सामान्य है। इसकी जानकारी डीएमआरसी की तरफ से दी गई है।
दिल्ली के आनंद विहार पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम#Delhitraffic pic.twitter.com/SYLdUHOLQM
— News24 (@news24tvchannel) January 27, 2021
उत्तर प्रदेश: दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम। pic.twitter.com/rSef6TyB8G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021