- वैक्सीन के प्रभावशाली उत्पादन तथा आपूर्ति को लेकर अध्ययन कर रहा यूरोपीय संघ
- ब्रिटेन फाइजर को वैक्सीन के चार करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का ऑर्डर दे चुका
- श्री मिशेल ने कहा, “तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए यूरोपी………………….”
ब्रसेल्स, 29 जनवरी (एजेंसी)। यूरोपीय संघ अपने सदस्य देशों में फाइजर की कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए इसका ब्रिटेन को किए जाने वाले निर्यात को रोक सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूरोपीय संघ अपने सदस्य देशों के निवासियों के लिए तत्काल एहतियाती कदम के तौर पर वैक्सीन के प्रभावशाली उत्पादन तथा आपूर्ति को लेकर अध्ययन कर रहा है।
यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के हवाले से दी है। उल्लेखनीय है कि एस्ट्राजेनेका कंपनी द्वारा यूरोपीय संघ के देशों में वैक्सीन की आपूर्ति में देरी करते हुए ब्रिटेन को वैक्सीन की आपूर्ति की गारंटी देने को लेकर बहस छिड़ हुई है। ब्रिटेन फाइजर को वैक्सीन के चार करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का ऑर्डर दे चुका है।
श्री मिशेल ने कहा, “तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए यूरोपी संघ के सदस्य देशों के निवासियों के लिए वैक्सीन के प्रभावी उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा।”