- दिव्यांग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया
- गैंगरेप के बाद दरिंदों ने दिव्यांग की आंखें ही फोड़ी
- उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया
मधुबनी 13 जनवरी (एजेंसी)। सूत्रों के अनुसार मधुबनी में कुछ लोगों ने 20 साल की एक दिव्यांग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बता दे कि दिव्यांग लड़की बोल-सुन नहीं सकती, सिर्फ देख कर पहचान सकती थी इसलिए गैंगरेप के बाद दरिंदों ने दिव्यांग की आंखें ही फोड़ दीं। हरलाखी PHC से मधुबनी सदर अस्पताल होते हुए अब उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया है। युवती के परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर लड़की बकरी का चारा व जलावन चुनने के लिए गांव व मनहरपुर के बीच नदी किनारे गई थी। वहां एक बगीचे में कुछ दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी तो सब उसे ढूंढ़ने निकले। दर्द के कराहती उनकी बेटी बगीचे में मिली। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
यह भी पढ़ें : Delhi Air pollution : दिल्ली वासी प्रदूषण से त्रस्त, केजरीवाल चुनावी प्रचार में व्यस्त : आदेश गुप्ता
स्थानीय लोगों के सहयोग से एक शॉल में लपेटकर उसे हरलाखी PHC में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में जरूरी प्राथमिक उपचार के बाद युवती को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) भेज दिया गया। लड़की की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों ने बताया कि उन्होंने गांव के ही एक लड़के को नदी की तरफ बांध से लौटते हुए देखा था। उसके कपड़ों व शरीर पर मिट्टी व गेहूं के खेत की घास लगी हुई थी।
यह भी पढ़ें : Luck draw fraud : लकी ड्रॉ के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़