- अंधविश्वास के कारण अपनी ही बेटी की हत्या की
- कलयुग समाप्त होकर सतयुग आने वाला है
- दैवीय शक्ति से वे कुछ घंटों में फिर से जिंदा हो जाएंगी
चित्तूर 27 जनवरी (एजेंसी) प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में अंधविश्वास के कारण अपनी ही बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है, जिसकी जानकारी मिलते ही हत्या करने वाले माता-पिता को मदनपल्ले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माता-पिता पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सूत्रों की माने तो कि बेटियों की हत्या करने वाले ये उच्च शिक्षित माता-पिता का यह मानना था कि कलयुग समाप्त होकर सतयुग आने वाला है और दैवीय शक्ति से वे कुछ घंटों में फिर से जिंदा हो जाएंगी।
बता दे कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रविमनोहर अचारी ने मंगलवार को पुलिस से बताया कि हमने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और पिता पुरुषोत्तम नायडू और पद्मजा को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा। एन पुरुषोत्तम नायडू मदनपल्ले के गवर्नमेंट वूमन डिग्री कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल हैं और उनकी पत्नी पद्मजा प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल कॉरेसपॉंडेंट हैं। दोनों ने मिलकर कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को मार डाला।