- बिहार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है
- पहाड़ों पर भूस्खलन की चुनौती खड़ी हो गई है
- सड़कें पानी में डूब गई है, लोग पलायन को मजबूर हैं
NewDelhi, 14अगस्त (एजेंसी)।भारी बारिश से उत्तर भारत के कई हिस्सों के हालात गंभीर हो गए हैं। पहाड़ों पर भूस्खलन की चुनौती खड़ी हो गई है, तो मौदानी इलाकों में बाढ़ का कहर है। यूपी और बिहार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों राज्यों में नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। सड़कें पानी में डूब गई हैं और घरों में पानी भर गया है। लोग पलायन को मजबूर हैं।
बिहार के तटवर्ती जिलों में 22 लाख से अधिक की आबादी पानी से घिर गई है। राज्य में 12 जिले ऐसे हैं, जहां से गंगा गुजरती है। बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार के दियारा इलाके के सैकड़ों गांव जलमग्न हैं और हजारों की आबादी प्रभावित है। राजधानी पटना से सटे दानापुर के कई गांवों में पानी घुस गया है। लोग पलायन करने लगे हैं।