- भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी
- वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर खेल रहे है
- इंग्लिश टीम पहली पारी में 578 रन पर ऑलआउट हुई थी
नयी दिल्ली 08 फरवरी (एजेंसी) ज्ञात हो कि भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। जानकारी प्राप्त होने तक वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। सुंदर ने लगातार दूसरे टेस्ट में फिफ्टी लगाई। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में अपने डेब्यू टेस्ट में 62 रन की पारी खेली थी। दोनों के बीच अब तक 50+ रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। इंग्लिश टीम पहली पारी में 578 रन पर ऑलआउट हुई थी। इस लिहाज से भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अब भी 90+ रन (कुल 379 रन) की जरूरत है। तीसर दिन बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। 44 रन तक भारत ने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए।
बता दे कि दूसरा दिन इंग्लिश कैप्टन रूट के नाम रहा। वे 377 बॉल पर 218 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने टेस्ट के दूसरे दिन 3 विकेट पर 263 रन से आगे खेलना शुरू किया। रूट और बेन स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 124 रन जोड़े। स्टोक्स 118 बॉल पर 82 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट ने ऑली पोप के साथ 86 रन की पार्टनरशिप की। पोप 34, जोस बटलर 30 और जोफ्रा आर्चर शून्य पर आउट हुए।
Washington Sundar In Test Career:
•Fifty on Overseas Test Debut Innings.
•Fifty on Home Test Debut Innings.Absolute classical from Washington Sundar. Brilliant to see Washington Contributed with the bat. #INDvsENG pic.twitter.com/OE9T9ZwCX2
— CricketMAN2 (@man4_cricket) February 8, 2021