-
बाढ़ के कारण तक़रीबन 58 लोगों की मृत्यु
-
उत्तरपूर्वी जापान में भारी बारिश का कहर
-
मकानों तथा सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा
तोक्यो, 09 जुलाई (एजेंसी)। लगातार बारिश के चलते जापान का दक्षिणी क्षेत्र के वासियों को बाढ़ से दो चार होना पड़ रहा है, वहीँ अब उत्तरपूर्वी जापान में भी भारी बारिश ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। तेज बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, तो देश के कई इलाकों में भूस्खलन के मामले भी देखने को मिल रहे है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान मकानों तथा सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में यहाँ बाढ़ के कारण तक़रीबन 58 लोगों की मृत्यु हुयी। वहीँ मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके भी बाढ़ की चपेट में आने की पुष्टि की गयी हैं।
सूत्रों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया। मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है। तकायामा शहर में कई घर मिट्टी धंसने से तबाह हो गए। यहां पेड़ उखड़ गए मलबा बिखरा हुआ है। यहां रहने वालों के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है।
देश भर में लगभग 36 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है और आश्रय लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। भारी बारिश से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 58 पर पहुंच गया। इनमें से ज्यादातर लोग सर्वाधिक प्रभावित कुमामेटो प्रांत के हैं।