-
भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत का मामला
-
भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हुयी
-
नेपाल के 19 जिलों को भूस्खलन और बाढ़ ने प्रभावित किया
काठमांडू 13 अप्रैल (एजेंसी) नेपाल में भारी बारिश रुकने के नाम नहीं ले रही है, जिसके कारण यहाँ जगह जगह पर भूस्खलन हो रहे है। बीते 24 घंटो में यहाँ भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, जिसके बाद यहाँ भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। सूत्रों के अनुसार नेपाल में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते नेपाल के 19 जिलों को भूस्खलन और बाढ़ ने प्रभावित किया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में म्याग्दी में 7, जाजरकोट में 2 और सिंधुपालचोक में 1 की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 72 घंटे में हुए भूस्खलन की वजह से अब कुल 54 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 39 लोग अब तक लापता हैं। इस दौरान 40 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गयी है। स्थानीय सेना और पुलिस राहत व बचाव कार्य में लगी हुयी है । पिछले साल जुलाई में भी यहाँ बाढ़ और भूस्खलन से 78 लोगों की जान गयी थीं, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।