- ईरान के सरकारी टीवी ने यह खबर प्रसारित की
- 2017 में हिमस्खलन की दो घटनाओं में 11 लोगों की जान चली गयी थी।
- सरकारी टीवी पर प्रदर्शित फुटेज में आपातदल लोगों को तलाश करते नजर आए
तेहरान, 27 दिसंबर (एजेंसी)। ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तर में एक पहाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर हिमस्खलन होने से 10 लोगों की मौत हो गयी । सरकारी टीवी ने रविवार को यह खबर प्रसारित की।
खबर के अनुसार चार क्षेत्रों में हिमस्खलन होने के बाद बचाव दल लापता लोगों को खोजने में जुट गये हैं । सरकारी टीवी पर प्रदर्शित फुटेज में आपातदल हेलीकॉप्टर की मदद से लापता और घायल लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एनडीए गठबंधन से अलग होने का ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ‘हनुमान अकेला ही काफी है’
शुक्रवार को तेज हवाएं चलने और एक दिन पहले हिमपात होने के बाद ये घटनाएं हुईं। हिमस्खलन अलबुर्ज पहाड़ी क्षेत्र में हुए जहां सप्ताहांत को लोग पर्वतारोहण के लिए जाते हैं।
ईरान में जानलेवा हिमस्खलन विरले ही होते हैं। 2017 में हिमस्खलन की दो घटनाओं में 11 लोगों की जान चली गयी थी।
यह भी पढ़ें : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नाइट मैनेजर से डेब्यू करने जा रहे है ऋतिक रोशन