A mysterious person Baba gurmeet ram rahim Singh
बाबा राम रहीम और विवादों का नाता यूं तो बहुत पुराना है। आजकल राम रहीम फिर एक बार चर्चाओं में है। 15 साल पहले, हरियाणा के पंचकूला में हुए बलात्कार के एक मामले में 25 अगस्त 2017 को सुनवाई होनी है। जिसके खिलाफ बाबा के समर्थक भारी संख्या में पंचकुला पहुंच रहे हैं। जहां एक तरफ उनके समर्थक जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके अनुयायियों ने केस की सुनवाई को लेकर धमकी देना शुरू कर दिया है | लाखों लोगों की श्रद्धा का केन्द्र बने बाबा राम रहीम पर बहुत से आरोप लगे हैं। जनता के सेवक होने का दावा करने वाले गुरमीत राम रहीम का जीवन आम आदमी की नजरों में काफी रहस्यमयी है | आइए खुलासा डॉट इन में जानते हैं क्या है इस विवादी बाबा की असलियत और कैसे इस बाबा ने आम आदमी से इस बाबा होने का सफर तय किया।
कैसे हुआ नामकरण
15 अगस्त 1967 को जन्मे गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्म स्थान राजस्थान के श्री गंगा नगर जिले के गुरूसर मोदिय में हुआ था | महज सात साल की उम्र में तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने जाट सिख परिवार में जन्मे इस बालक को यह नाम दिया था। इस तरह गुरमीत का नामकरण डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह ने किया था | उसके बाद 23 सितंबर 1990, को शाह सतनाम सिंह ने देश भर अनुयायियों को सत्संग में बुलाकर गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया | अपराधों की लंबी फेहरिस्त है Baba Ram Rahim के नाम
कौन कौन है परिवार में
डेरा प्रमुख गुरमीत की दो बेटियां व एक बेटा है | इनकी बड़ी बेटी का नाम चरणप्रीत व छोटी का नाम अमरप्रीत है | इनसे अन्य इनकी एक दत्तक पुत्री भी है | भठिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी हुई है | इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे द्वारा चलाये जाने वाले स्कूल में हुयी है| रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत, राम रहीम के दोनों दामादों का नाम हैं |
जगह जगह पर हैं इनके आश्रम
देश भर में लगभग डेरा सच्चा सौदा के 50 आश्रम हैं जिनमे हरियाणा के सिरसा जिले स्थित आश्रम इनका सबसे बड़ा आश्रम हैं जो उसी जगह पर पिछले 67 साल से चल रहा है | देश में ही नहीं विदेशों में जैसे अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक में डेरा के कई आश्रम हैं | दुनिया भर में लगभग पांच करोड़ डेरा अनुयायी हैं जिनमें से 25 लाख के करीब अनुयायी हरियाणा में ही हैं| एक खास यह भी है कि सिरसा जिले में मौजूद सभी दुकानों के नाम के आगे सच शब्द लिखा जान पड़ता है | सामाजिक कार्यों, खूनदान और गरीबों की मदद जैसे सामाजिक कार्य डेरा की ओर से करवाये जाते रहे है | लोगों को सस्ता इलाज मुहैय्या कराने के लिए सिरसा में डेरा द्वारा एक अस्पताल भी चलाया जा रहा हैं |
गुरमीत का विवादों से सम्बन्ध
साल 2007 से सिक्ख समुदाय, राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ हो गया था क्योंकि एक विज्ञापन में सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के लिबास में गुरमीत ने खुद को पेश किया था, जिससे सिक्ख संगठनों को आपत्ति थी | यही वो विवाद था जिसने रात-ओ-रात गुरमीत को सबसे सामने चर्चा का विषय बना दिया था | इसके अतिरिक्त साल 2002 में अपने आश्रम की बालिकाओं के साथ रेप करने जैसे बड़े आरोप भी राम रहीम पर लग चुके है | यही नही सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति तथा डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी राम रहीम पर आरोपित है | हद तो तब हो गयी, जब लोग प्रभु को महसूस कर सके, ऐसी धारणा बना कर डेरा प्रमुख गुरमीत ने 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप भी इस बाबा पर लगा। मामला अभी भी दर्ज है | गुरमीत से जुड़े सभी मामलों की सीबीआई जांच चल रही है | जबकि राम रहीम इन सभी आरोपों को एक सिरे से नकारते हुए कहते है कि उनके द्वारा चलाये जा रहे अभियानों से ड्रग्स, मांस और वेश्यावृति का कारोबार करने वाले पापियों को नुकसान पहुंचता है अत: वो उनके खिलाफ ऐसी साजिश रच रहे हैं |
कारोबारी बाबा है गुरमीत
गुरमीत सिरसा में करीब 700 एकड़ की खेती की जमीन के होने के साथ साथ राजस्थान के श्रीगंगानगर में 175 बिस्तरों वाला एक अस्पताल पर भी मालिकाना हक़ रखते है | राम रहीम एक गैस स्टेशन तथा कॉम्प्लेक्स मार्केट के भी मालिक है| सच्चा सौदा की देश भर में फैली सभी शाखाओ के संचालन के साथ साथ डेरा सच्चा सौदा की जमीन और जायदाद का रख रखाव भी एक ट्रस्ट के जरिए गुरमीत राम रहीम ही कर रहे है |
फ़िल्मी दुनिया से कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम का लोगों का मनोरंजन करना अत्याधिक पसंद है, जिसके चलते उन्होंने कई फिल्मे भी बनायीं है | इन फिल्मो के जरिये से वह अपने अनुयायियों को संदेश देते हैं | फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड को बनाने वाले तथा फिल्म के मुख्य अभिनेता खुद गुरमीत ही थे | इस फिल्म की दो सीरीज आ चुकी हैं | इन फिल्मो में राम रहीम एक ऐसे अवतार का किरदार निभाते है जो गलत काम करने वाले लोगों को जड़ से ही साफ़ कर देता है | उनकी वेशभूषा और स्टाइल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्लैमरस जिंदगी जीने वाले गुरमीत का अंदाज बाकी संत-महात्माओं से बिलकुल जुदा है |