- लक्खा ने पंजाब के एक गुरुद्वारा से 20 मिनट का वीडियो जारी किया
- पंजाब ने समय-समय पर बड़े योद्धाओं और सूरमाओं को जन्म दिया
- लक्खा ने यहूदी और हिटलर का भी किस्सा सुनाया
पंजाब 03 फरवरी (एजेंसी)। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की नजरों से बचते हुए गैंगस्टर से समाजसेवी बना लक्खा सिधाना पंजाब पहुंच गया है। बता दे कि मंगलवार रात लक्खा ने पंजाब के एक गुरुद्वारा से 20 मिनट का वीडियो जारी किया है, जिसमे वो पंजाब के लोगों से दिल्ली को ओर जाने के लिए तैयार होने को कह रहा है। उसने कहा कि पांच नदियों की धरती के पुत्रों मैं पंजाब बोलदा, पंजाब। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा मामले में लक्खा सिधना को दिल्ली पुलिस ढूंढ रही है। उसके खिलाफ पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़िए : Movies4me 2020 – Illegal HD Movies Download Website
वीडियो में लक्खा ने कहा कि वह पंजाब जिसे समय-समय पर लताड़ा, दबाया और कुचला गया, लेकिन वह फिर अपने पैरों पर उठ खड़ा होता रहा। वह पंजाब जिसने समय-समय पर बड़े योद्धाओं और सूरमाओं को जन्म दिया। वह पंजाब जिसने कभी किसी की अकड़ नहीं मानी। वह पंजाब जो दिन-दुनिया का रखवाला रहा। वह पंजाब जो मानवता के लिए लड़ता रहा। आओ मेरे पुत्रों, आज फिर वही पुराना समय आ गया है। आज फिर बात हमारे अस्तित्व पर आ गई है। बात मेरे वजूद पर आ गई है उठो मेरे पुत्रों उठो। आज तुम्हारी जरूरत है मुझे।
यह भी पढ़िए : प्रायश्चित – मुंशी प्रेमचंद की कहानी | prayashchit hindi story by premchand
वीडियो में आगे वो कहता है कि अगर आज नहीं उठे तो याद रखना यह पंजाब इतिहास के पन्नों की तरह बनकर रह जाएगा। जो कभी किताबों में पढ़ा जाएगा कि कभी पंजाब जैसी कोई महान विरासत जिंदा थी। इसके लोग बड़े खुशहाल होते थे यहां के लोग बड़े बहादुर और सुरमा हुआ करते थे। तो आओ मेरे पुत्रों आज घरों में बैठ कर बात नहीं बनेगी। उठो भाइयों मैं दिल्ली से पंजाब आया हूं। दिल्ली से फिर अपने पंजाब के लोगों को जगाने के लिए आया हूं। पंजाब के लोगों हमारा साथ दो। आज हमें एक होने की जरूरत है क्योंकि हमला हमारे अस्तित्व पर हुआ है। इसी दौरान लक्खा ने यहूदी और हिटलर का भी किस्सा सुनाया। सरकार और हथकंडे अपनाने पर आ गई है पक्के बैरिकेड बनाए जा रहे हैं, इंटरनेट बंद कर दिया है। रेलगाड़ियां रद्द की जा रही है। लेकिन कोई बात नहीं, जंग के मैदान में बहुत कुछ सहन करना पड़ता है।