- लक्खा सिधाना पंजाब से दिल्ली लौट आया
- सिंघु बॉर्डर से ही सोशल मीडिया पर लाइव हुआ
- लक्खा पर लाल किले पर तिरंगे के अपमान का आरोप
नई दिल्ली 06 फरवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार किसानों के देशव्यापी चक्काजाम से पहले गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में हिंसा भड़काने का आरोपी लक्खा सिधाना पंजाब से दिल्ली लौट आया है। इतना ही नहीं, लक्खा ने शुक्रवार शाम सिंघु बॉर्डर से ही सोशल मीडिया पर लाइव होते हुए कहा कि पता चला है कि सुरजीत सिंह फूल और एक अन्य किसान नेता को कमेटी से बाहर कर दिया गया है, जो गलत है। सरकार से बातचीत होने पर सभी को एक साथ जाना है। कमेटी को छोटा नहीं करना है। अभी एक रहने का समय है। एक साथ रहकर लड़ने की जरूरत है। आपसी गिले-शिकवे बाद में सुलझाते रहेंगे। अभी ऐसी कोई गलती नहीं करनी है जिससे आंदोलन टूट जाए। ये पंजाब के अस्तित्व और आने वाली नस्लों की लड़ाई है। अगर इस बार हार गए तो पंजाब सदियों पीछे चला जाएगा।।
यह भी पढ़ें : Why do people get attracted to the opposite sex – तो इस वजह से Opposite Sex को देखकर मचलने लगता है मन
बता दे कि सिधाना पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर तिरंगे के अपमान का भी आरोप है। इतना ही नहीं, उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी है। दूसरी तरफ पुलिस लगातार आरोपी सिधाना को ढूंढने का दावा कर रही है, लेकिन वह बार-बार सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पुलिस को चैलेंज कर रहा है। उसने दो दिन पहले पंजाब में एक गुरुद्वारे से भी वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वो दिल्ली से पंजाब आया है। वीडियो में उसने अपील की है कि 6 फरवरी को हर घर से लोग बड़ी संख्या में पंजाब की सड़कों पर उतरें और अपनी ताकत दिखाएं।
यह भी पढ़ें : Insectivorous plants : कैसे कैसे पौधे जो हजम कर जाते हैं जिंदा कीट पतंगों को
1 लाख का इनामी लक्खा सिधाना ने सिंघु बॉर्डर पर किया फेसबुक लाइव, बोला- पंजाब ही आंदोलन की अगुआई करें @DelhiPolice #tractorParade pic.twitter.com/IX6uK8DEaY
— News24 (@news24tvchannel) February 6, 2021
यह भी पढ़ें : A 1 Full Movie Online, Tamilrockers 2019: तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक की Santhanam स्टारर फिल्म A1