माधुरी दीक्षित को रातोरात धक धक गर्ल बनाने वाली फिल्म बेटा को रिलीज हुए तक़रीबन 26 साल हो चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था तथा इस फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। उस साल की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। एक बार फिर यह तिकड़ी एक साथ आ रही है।
जी हां, 26 साल बाद एक बार फिर इंद्र कुमार अनिल कपूर और माधुरी को लेकर फिल्म बना रहे है, फिल्म का नाम है ‘टोटल धमाल’। हालाँकि अनिल-माधुरी की जोड़ी आखिरी बार 2000 में आई राजकुमार संतोषी की फिल्म पुकार में दिखी थी।
परन्तु 90 के दशक में रोमांटिक फिल्मे करने वाली यह जोड़ी इस बार कॉमेडी का कॉकटेल लेकर आ ही है। वैसे इन दोनों की जोड़ी परदे पर खूब फब्ती है, जिसकी गवाह बेटा, तेजाब, परिंदा, राम-लखन, किशन कन्हैया, खेल और पुकार जैसी सुपरहिट फिल्में हैं।
अब देखना होगा कि इतने सालों बाद क्या यह जोड़ी एक बार फिर धमाल मचा पायेगी। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन चर्चाओं में रहने वाली यह जोड़ी अब क्या कमाल कर पाती है ये तो देखते ही बनता है। वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरसद वारसी, जावेद जाफ़री, निहारिका रायजादा, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, विजय पाटकर और सुदेश लहरी जैसे कलाकार भी हैं। जब स्टार कास्ट इतनी बड़ी हो तो फिल्म से उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है
वीडियेे में देखिए सारी कहानी
https://www.youtube.com/watch?v=DpLwjmJUKw8
तस्वीरों में देखिए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की तस्वीरें