भूमि पेडनेकर ने भामला फाउंडेशन और पर्यावरण मंत्रालय के साथ मिलकर काम शुरू किया
-
सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील की
भूमि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया
मुंबई, 29 मई (एजेंसी)। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लोगों को जागरूक करने की इच्छा व्यक्त की है जिसके लिए भूमि पेडनेकर ने भामला फाउंडेशन और पर्यावरण मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने का मन बना लिया है । इतना ही नही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी से पर्यावरण को बचाने की अपील भी की है। इस वीडियो उन्होंने बताया कि हर विलुप्त हो रहीं प्रजातियों को बचाना होगा, हमें उनके अस्तित्व की रक्षा करनी होगी।
भूमि ने कहा कि इस धरती पर 80 लाख से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं। इंसान, पेड़, जानवर, वायरस, समुद्री जीव सब इस धरती पर निवास करते हैं। इन जीव जंतुओं को धरती पर जीने का उतना ही अधिकार है जितना किसी इंसान को है। भूमि ने वीडियो के जरिए सभी से अपील की है कि पर्यावरण दिवस पर हर कोई धरती की रक्षा करने की ठाने। उन्होंने चेतावनी दी है कि अभी यदि धरती की रक्षा नहीं की गई तो आने वाला समय और खतरनाक होगा।