77 वर्षीय असरानी को शायद ही ऐसा कोई बॉलीवुड प्रेमी हो जो जानता न हो, अपने फ़िल्मी करियर में नकारात्मक भूमिकाये और छोटे मोटे रोल निभाने वाले असरानी के जीवन में फिल्म शोले इतना बड़ा बदलाव लायी कि नकारात्मक भूमिका निभाने वाला असरानी बॉलीवुड का कॉमेडी किंग बन गए | एक अलग तरीके की कॉमेडी स्टाइल उनकी पहचान बनी |
असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी है | असरानी ने अपनी सह-कलाकार मंजू से विवाह किया है | बॉलीवुड से अचानक गायब हो गये असरानी ने 2005 में आई हलचल से एक बार फिर कॉमेडी से लोगो का मनोरंजन किया और आज तक यह सफ़र चल रहा है |
असरानी ने कुछ फिल्मो में मुख्य भूमिका भी निभाई है | इस विडियो में ऐसे ही असरानी अभिनीत कुछ विडियो क्लिप दिखायी आ गई हैं, जिन्हें देख आप अपनी हँसी नहीं रोक पाएंगे | वैसे आपको असरानी सिर्फ अच्छे कलाकार ही नहीं बल्कि अच्छे निर्देशक भी हैं, जिसके चलते इन्होने अमदावाद नो रिक्शोवालो (गुजराती) और चला मुरारी हीरो बनने, सलाम मेमसाब, हम नहीं सुधरेंगे, दिल ही तो है और उड़ान का निर्देशन किया है | इन फिल्मो में से 3 में वो खुद मुख्य भूमिका में थे| खैर आप इस विडियो के देखे और हँसते हुए अपना मूड ठीक करे |