- दीपिका ने सोशल मीडिया अकाउंट्स से सभी तरह की पोस्ट डिलीट की
- वे नए साल में एंट्री क्लीन स्लेट के साथ लेना चाहती थीं
- क्या दीपिका भी साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं
मुंबई 01 जनवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार 2020 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को दीपिका पादुकोण ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से सभी तरह की पोस्ट डिलीट कर दिया हैं, जिसके बाद से कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। बता दे कि दीपिका ने अभी तक इस बारे में कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। बता दे कि पिछले दिनों फराह खान और विक्रांत मैसी समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के हैक हुए थे, ऐसे में इकई लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या दीपिका भी इस साइबर क्राइम का शिकार हुई हैं। वहीँ कुछ का मानना है कि वे नए साल में एंट्री क्लीन स्लेट के साथ लेना चाहती थीं।
Daily Horoscope 01 January 2021 : जाने, साल 2021 आपके लिए कैसा रहने वाला है
बता दे कि दीपिका इन दिनों राजस्थान के रणथंभोर में पति रणवीर सिंह के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ने नए साल का जश्न वहीं मनाया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत अन्य सेलिब्रिटीज से मुलाकात की। जल्द ही नाग अश्विन की प्रभास स्टारर अपकमिंग फिल्म में दीपिका की अहम भूमिका होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।