-
कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी का निधन
-
निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं
-
निर्देशक विजय रेड्डी के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे
चेन्नई 10 अक्टूबर (एजेंसी) कन्नड़ फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। बता दे कि विजय रेड्डी के निधन की खबर सबसे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी। एएनआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। हालांकि एएनआई ने अपनी पोस्ट में विजय रेड्डी का निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर निर्देशक विजय रेड्डी के फैंस तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बात करें विजय रेड्डी के करियर की तो उन्होंने 50 से भी ज्यादा फिल्में की हैं, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। उन्होंने रंगमहल रहस्य से डेब्यू किया था। विजय रेड्डी ने साल 1973 में एक फिल्म निर्देशित की थी, जिसका नाम गांधार गुडी था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित हुई थी।
Karnataka: Kannada film director Vijay Reddy passes away.
— ANI (@ANI) October 10, 2020
ತಂದೆಯವರ ಮರೆಯಲಾಗದ ಸಿನಿಮಾಗಳಾದ ಗಂಧದಗುಡಿ, ಮಯೂರ, ನಾ ನಿನ್ನ ಮರೆಯಲಾರೆ ಹಾಗು ಹಲಾವಾರು ಸಿನೆಮಾಗಳನ್ನು ನಿರ್ದೇಶಿಸಿರುವ ವಿಜಯ್ ರೆಡ್ಡಿ ಅವರು ನಿಧನರಾಗಿದ್ದಾರೆ. ಅವರ ನಿರ್ದೇಶನದ ಭಕ್ತ ಪ್ರಹ್ಲಾದ ಚಿತ್ರದಲ್ಲಿ ನಾನು ನಟಿಸಿರುವುದೆ ನನ್ನ ಭಾಗ್ಯ. ಅವರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿಸಿಗಲಿ. pic.twitter.com/oyd7ajbGrM
— Puneeth Rajkumar (@PuneethRajkumar) October 9, 2020
Famous Kannada film director Vijay Reddy is no more. He had directed blockbuster films Gandadagudi, Mayura, Na Ninna Mareyalaare and many more. #RIP
— DP SATISH (@dp_satish) October 10, 2020