अनिल कपूर ने इस लॉकडाउन में फिटनेस के लिये कड़ी मेहनत की
-
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की
अनिल की तस्वीर पर ऋतिक ने लिखा बस बाकी सब तो खत्म
मुंबई, 09 जुलाई (एजेंसी)। आज कल ऋतिक रोशन अनिल कपूर की फिटनेस की तारीफ करते नज़र आ रहे है। वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लगभग सभी कलाकार अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखते हैं, जिनमे ऋतिक रोशन का नाम भी शुमार होता है। मगर सूत्रों की माने तो ऋतिक अनिल कपूर की बॉडी देखकर काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं।
अनिल कपूर ने इस लॉकडाउन में फिटनेस के लिये कड़ी मेहनत की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनका बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन देख ऋतिक रोशन खासा प्रभावित नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने अनिल कपूर की फोटो पर कमेंट किया कि बस बाकी सब तो खत्म।