-
30 अक्टूबर को काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने सात फेरे लिए
-
काजल ने ब्राइट रेड लहंगा पहना,वहीं गौतम ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनीं
-
शादी की रस्मों के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए
मुंबई 31 अक्टूबर (एजेंसी) मुंबई के होटल में 30 अक्टूबर को काजल अग्रवाल (Kajal aggarwal) और गौतम किचलू ने सात फेरे लिए, जिसके दौरान काजल ने ब्राइट रेड लहंगा पहना,वहीं गौतम ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनीं। शादी के जोड़े में काजल बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। शादी से पहले संगीत की रस्म हुई जिसमें निशा और काजल अग्रवाल के साथ गौतम के दोस्तों ने परफॉर्म किया। परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई इस शादी में कोविड 19 के सारे नॉर्म्स फॉलो किए गए। खबरें हैं कि शादी के बाद दोनों मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। बता दे कि शादी की रस्मों के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। Kajal Aggarwal Hot image आपको बना देंगी दीवाना
दुल्हन बनने से काजल अग्रवाल ने स्पेशल फोटो शेयर की
काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक फोटो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में काजल दुल्हन बनते हुए नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा पहने और मांग टीका पहने काजल एकदम शांत बैठी हैं। काजल के पीछे उनका लहंगा दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि तूफान से पहले की शांति। इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था।
शादी के मौके पर काजल अग्रवाल ने पैपराजी को शुक्रिया कहा
शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर किसी को काजल के दुल्हन बनने के बाद के लुक का इंतजार है। काजल पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिनकी शादी कोविड 19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद मुंबई में हो रही है।