काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक फोटो शेयर किया
-
थों में चूड़ा पहने और मांग टीका पहने काजल एकदम शांत बैठी
उन्होंने कैप्शन लिखा है कि तूफान से पहले की शांति
मुंबई 30 अक्टूबर (एजेंसी) काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक फोटो शेयर किया है, जो कि ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, जिसमे काजल दुल्हन बनते हुए नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा पहने और मांग टीका पहने काजल एकदम शांत बैठी हैं। काजल के पीछे उनका लहंगा दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि तूफान से पहले की शांति।
बता दे कि इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था । शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं।Kajal Aggarwal Hot image आपको बना देंगी दीवाना
काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर किसी को काजल के दुल्हन बनने के बाद के लुक का इंतजार है। काजल पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिनकी शादी कोविड 19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद मुंबई में हो रही है। शादी के बाद काजल हैदराबाद में भी एक पार्टी होस्ट करेंगी। हाल ही में काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शादी के बाद भी फिल्में करती रहेंगी।
/https://www.instagram.com/p/CG9qiIan8Gm/