-
अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने पुत्र रणबीर कपूर के गीत पर डांस किया
-
नीतू सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं
-
नीतू ने ये जवानी है दीवानी के गाने घाघरा पर जमकर डांस किया
मुंबई, 10 अक्टूबर (एजेंसी)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने पुत्र रणबीर कपूर पर फिल्माये गाने घाघरा पर डांस करती नज़र आ रही है। बता दे कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। नीतू सिंह सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पेस्ट कर फैन्स को जानकारी देती रहती हैं। इस बीच नीतू सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
वीडियो में नीतू अपने बेटे रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी के गाने घाघरा पर जमकर डांस कर रही हैं। मशहूर कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह नीतू सिंह को डांस के स्टेप्स सिखा रहे हैं। घाघरा गाना रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।