इंटरनेशनल आइकॉन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज कल अपने कथित बॉयफ्रेंड और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ आई हैं। एक तरह जहाँ एयरपोर्ट से लेकर मुंबई के रेस्ट्रोरेन्ट तक की तस्वीरे प्रियंका ने सोशल मीडिया पर आये दिन वायरल होती रहती हैं। अब प्रियंका और निक गोवा में अपनी छुट्टियाँ मना रहे है। इन दोनों को आज कल प्रियंका की छोटी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी ज्वाइन कर लिया है।
आज कल गोवा में बारिश का मौहाल बना हुआ है और आये दिन फुवार होती रहती है। ऐसे में परिणीति और प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे दोनों बहनें एक गीत कोई गीत गा रही है। दरअसल बारिश के मौसम में यह दोनों फिल्म ‘मोहरा’ के गाने टिप टिप बरसा पानी को गा रही है और डांस कर रही है, जो इस वीडियो के वायरल होने का प्रमुख कारण है। अब तक इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो करीबन 9 सेकेंड का है,जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
इससे पहले भी प्रियंका एक वीडियो शेयर कर चुकी है, जिसे निक जोनस ने भी इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में प्रियंका पानी में भीग रही थी। दूसरी तरफ चर्चा है कि निक, प्रियंका के परिवार से मिलने भारत आए हैं। ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि यह रिश्ता किस मोड़ पर जायेगा। बहराल आप इस वीडियो को देखें।
https://youtu.be/G-_hsCDocmo