- नीतू कपूर की सेल्फी में दिखे रणबीर के साथ रणवीर सिंह
- नीतू ने अपनी बेटी के साथ भी तस्वीर पोस्ट की है
- इस बार रणबीर और आलिया की इंगेजमेंट की खबरें आ रही है
मुंबई, 30 दिसंबर (एजेंसी )। बॉलिवुड कपल रणवीर सिंह- दीपिका औपादुकोण र रणबीर कपूर-आलिया भट्ट नए साल सेलिब्रेशन के लिए रणथम्भोर पहुंच चुके हैं। उनके वहां पहुंचने के साथ ही रणबीर-आलिया की इंगेजमेंट की खबरों पर चर्चा शुरू हो गई है। अब नीतू सिंह ने रणबीर और रणवीर के साथ सेल्फी पोस्ट की है। ये सेल्फी खूब वायरल हो रही है।तस्वीर देखकर लग रहा है कि रणबीर कपूर और रणवीर कपूर नए साल के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर के साथ उनका परिवार- नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भारत और समायरा साहनी हैं। इतना ही नहीं साथ में आलिया भट्ट, उनकी मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी वहां पहुंच चुकी हैं। नीतू ने अपनी बेटी के साथ भी तस्वीर पोस्ट की है।
इसमें कैप्शन दिया है, नए साल की शुरुआत। इन सारे लोगों के साथ होने की खबर से फैन्स में एक्साइटमेंट बढ़ गया है।रणवीर-दीपिका का रणबीर की फैमिली के साथ होना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही रणबीर और आलिया की फैमिली साथ में हैं तो लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वैसे तो नए साल के पहले सिलेब्स का घूमना कुछ नया नहीं है। लेकिन परिवार साथ है तो इस बार रणबीर और आलिया की इंगेजमेंट की खबरें आ रही हैं। माना जा रहा है कि यहां पर छोटा सा फंक्शन हो सकता है।