रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाये
-
रोहित की मदद के बाद एक पुलिस अफसर ने उन्हें शुक्रिया कहा
रोहित ने जुहू पुलिस स्टेशन स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया
मुंबई, 04 जून (एजेंसी)। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिले है, ऐसे में एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद के लिये रोहित शेट्टी आगे आये। रोहित शेट्टी की तरह अन्य कई बॉलीवुड स्टार्स जरुरतमंदों की मदद के लिए प्रयासरत है तथा कोरोना वॉरियर्स का भी पूरा सहयोग कर रहे है। बता दे कि रोहित की मदद के बाद एक पुलिस अफसर ने उन्हें शुक्रिया भी कहा हैं।
रोहित शेट्टी ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और मजबूरी को समझते हुए मदद के हाथ बढ़ाएं। उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया है, जिससे ड्यूटी के साथ वो अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचा सके। ड्यूटी के बाद ये पुलिसकर्मी घर जाने के बजाय यहां ठहरेंगे। इससे पहले रोहित शेट्टी ने कोरोना वॉरियर्स के लिए मुंबई के आठ होटलों में रूम बुक कराए थे, जहां इनके आराम और भोजन का बंदोबस्त भी किया गया हैं।