मुंबई। वैसे तो आजकल सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर करना नहीं भूलते। हर रोज किसी न किसी स्टार का और उनके बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया वेबइसाट्स पर शेयर होता ही रहता है।
ऐसे में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने सोशल मीडिया साइट्स पर अपने बेटे आहिल के साथ एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोगों द्वारा ये वीडियो खूब पंसद भी किया जा रहा है।
बता दें कि इस वीडियो में आयुष जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं और साथ में उनका बेटा आहिल खेल रहा है। सलमान खान भी आहिल के क्यूट फोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर करते रहते हैं।
https://www.instagram.com/p/BU13wmYgPmS/