सलमान का पहला प्यार मॉडल शाहीन जाफरी थीं
-
शाहीन सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन थी
सलमान मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे
मुंबई 27 दिसम्बर (एजेंसी) ज्ञात हो कि सलमान खान हमेशा से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहे है, इसके बावजूद बेहद ही कम लोग जानते है कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी? जसीम खान की लिखी सलमान की बायोग्राफी बीइंग सलमान में उनकी पहली गर्लफ्रेंड और उससे जुड़े पूरे कई मामले पढने को मिलते है, जिसकी ज़िक्र जल्दी से कहीं सुनने को नहीं मिलता । सलमान का पहला प्यार मॉडल शाहीन जाफरी थीं। बता दे कि शाहीन सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन और अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी की बेटी थी। बायोग्राफी के अनुसार यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। उस वक़्त सलमान 19 साल के थे और शाहीन जाफरी के प्यार में पागल थे। उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी देखी जाती थी, क्योंकि वहां शाहीन पढ़ाई कर रही थीं।
अपने जन्मदिन पर सलमान खान ने दिया खास सन्देश
सलमान की दीवानगी देखकर शाहीन उनसे इंप्रेस हो गईं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामने को तैयार थे। सलमान के परिवार वालों को भी शाहीन बेहद पसंद थीं लेकिन तभी संगीता बिजलानी दोनों के रिश्ते के बीच आ गईं। सलमान और शाहीन मुंबई के एक हेल्थ क्लब में जाते थे जहां संगीता भी आती थीं। इसी दौरान संगीता और सलमान की दोस्ती हुई और ये दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। शाहीन की कैथे पैसिफिक एयरलाइंस में नौकरी लग गई थी और वह सलमान से दूर चली गईं। इधर सलमान संगीता से शादी को बेकरार थे। दोनों की शादी के कार्ड तक छप चुके थे लेकिन संगीता शादी से पीछे हट गईं और ये रिश्ता यहीं खत्म हो गया। इसके बाद भी सलमान और संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं।