- न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हुआ
- शहर की हवा की गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई
- शहर का 24 घंटे का औसत वायु एक्यूआई शनिवार को 316 दर्ज
नई दिल्ली, 06 फरवरी (एजेंसी)। दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : शिवराज ने पारस जैन की माताजी के निधन पर शोक जताया
शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः
6.8 डिग्री सेल्सियस और 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर की हवा की गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज की गई है, लेकिन इसमें थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Surrogacy in india : किराए की कोख चाहिए तो यहां आइए !
शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार को 316 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 और 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच “मध्यम”, 201 और 300 के बीच “खराब”, 301 और 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 और 500 “गंभीर” माना जाता है। शनिवार को हवा की अधिकतम गति 15 किमी प्रति घंटा रही, जो प्रदूषकों के फैलाव के लिए अनुकूल है।
यह भी पढ़ें : Aarti krishna murari ki