- मसूरी के अलावा धनोल्टी और बुरांशखंडा क्षेत्र में हल्की बर्फ पड़ी
- मसूरी में 28 दिसंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी
- करीब 11 बजे से हल्की बारिश और बर्फबारी होने लगी
देहरादून 04 फरवरी (एजेंसी) प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार शाम से हो रही बर्फबारी गुरुवार तड़के भी जारी रही। मसूरी, धनोल्टी और औली समेत चकराता में भी बर्फ की फुहारें पड़ी, जिसके चलते मैदानी इलाकों में बारिश होने से ठंड में और इजाफा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में बुधवार सुबह से ही मौसम खराब था। गुरुवार सुबह भी मसूरी और धनोल्टी में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बर्फ गिरने से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मसूरी घूमने पहुंचे सैलानियों और क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। मसूरी में 28 दिसंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। मसूरी के अलावा धनोल्टी और बुरांशखंडा क्षेत्र में हल्की बर्फ पड़ी है।
यह भी पढ़ें : आखिरी तोहफा : प्रेमचंद | Premchand Hindi Story Aakhari toahafa
धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। औली में बुधवार शाम को बर्फबारी शुरू हो गई थी। तड़के तक औली पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई थी। सुबह हालांकि मौसम खुला, लेकिन करीब 11 बजे फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी होने लगी। बुधवार शाम को शुरू हुई बर्फबारी गुरुवार सुबह भी जारी रही। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब, भी बर्फ से ढक गए हैं। गंगा और यमुना घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। उधर, केदारनाथ धाम समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ और चंद्रशिला में हल्की बर्फबारी हुई। चकराता में भी गुरुवार तड़के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। चकराता में दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास करा दिया। लोखंडी, देववन, खंडबा, मुंडाली, मोयला टॉप और कथियान वैली के कई गांव बर्फ से ढक गए।
यह भी पढ़ें : Chhichhore Full Movie Leaked Online: Tamilrockers पर लीक हुई छिछारे, देखने के साथ साथ फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं लोग
btw ये आज शाम का धनोल्टी है https://t.co/h9uq0JRIjY pic.twitter.com/vozoTH9lZI
— Pahadi Panda (@ashu_nauty) February 4, 2021