- किसान आंदोलन का आज 44वां दिन
- किसानों की सरकार के साथ 9वें दौर की मीटिंग
- किसानों ने दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकालकर ताकत दिखाई
नई दिल्ली 08 जनवरी (एजेंसी) किसान आंदोलन का आज 44वां दिन है। वहीँ आज किसानों की सरकार के साथ 9वें दौर की मीटिंग होगी। इस बार भी किसानों का स्टैंड साफ है। इसमे उनका कहना है कि तीनों कृषि कानून रद्द हों और MSP पर अलग कानून बने। इससे पहले गुरुवार को किसानों ने दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर मार्च निकालकर ताकत दिखाई। सूत्रों के अनुसार कृषि कानूनों को लागू करने का फैसला केंद्र अब राज्य सरकारों पर छोड़ सकता है। डेरा नानकसर के मुखी बाबा लक्खा सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से गुरुवार को एक मध्यस्थ के तौर पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने बाबा लक्खा सिंह को बताया कि सरकार अब एक प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसमें राज्य सरकारों को कृषि कानून लागू करने या न करने की छूट दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने बाबा लक्खा सिंह को बताया कि सरकार अब एक प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसमें राज्य सरकारों को कृषि कानून लागू करने या न करने की छूट दी जाएगी। किसानों ने कहा कि क्लॉज वाइज बात करने की कोई गुंजाइश नहीं है। आज की मीटिंग में सरकार को कानून वापस लेने की बात करनी चाहिए। पंजाब में भाजपा नेताओं के घेराव और हमले को लेकर पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी और हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।