11 राज्यों में करीब 45 फीसदी लोगों को भोजन के लिए कर्ज लेना पड़ा
-
राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों के कर्ज लेने के दावे वाली खबर को शेयर किया
उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (वेबवार्ता)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों के कर्ज लेने के दावे वाली एक खबर को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीब लोगों के मौलिक अधिकार छीन रही है। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है। ये मानवता के विरुद्ध अपराध है। देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।
कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वेक्षण के आधार पर दावा किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान 11 राज्यों में करीब 45 फीसदी लोगों को भोजन के लिए कर्ज लेना पड़ा।
मोदी सरकार ग़रीबों के मौलिक अधिकार छीन रही है।
ये मानवता के विरुद्ध अपराध है।
देश के बेहतर भविष्य के लिए हमें हर वर्ग के अधिकारों का सम्मान करना ही होगा।#HumanRightsDay pic.twitter.com/aJIne2Ul8L
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 10, 2020