- समृद्धि के पर्व दीपोत्सव पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं
- श्री चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपों के इस पर्व पर सक्षम लोग असमर्थों के घरों को रोशन करने का प्रयास करें
- गरीबों को भी खुशियां मिलें, तभी दीपावली का प्रकाश मन को उजालों से भरेगा
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर्ष और समृद्धि के पर्व दीपोत्सव पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।
श्री चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपों के इस पर्व पर सक्षम लोग असमर्थों के घरों को रोशन करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे से सुख बांटना चाहिए। यही सच्ची दीवाली होगी। गरीबों को भी खुशियां मिलें, तभी दीपावली का प्रकाश मन को उजालों से भरेगा। उन्होंने नागरिकों से दीपावली पर मुस्कान और खुशियां बांटने का आह्वान किया है।
इसके पहले श्री चौहान कल देर शाम धनतेरस के मौके पर यहां परिवार समेत न्यू मार्केट क्षेत्र में परंपरागत खरीददारी करने पहुंचे। इस मौके पर उनसे मिलने वाले नागरिकों से उन्होंने धनतेरतस और दीपावली की बधाई और शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया।
राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।