- ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक अस्थायी प्रतिबंध
- भारत और ब्रिटेन के बीच 23 से 31 दिसंबर तक विमान सेवाओं पर रोक
- नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है
नयी दिल्ली 30 दिसम्बर (एजेंसी)भारत सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए घरेलू और स्थानीय कमिर्शयल उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ाया। यह प्रतिबंध विशेष उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो संचालन पर लागू नहीं होगा। इससे पहले भारत ने कोरोना के नये स्ट्रेन के कारण ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी है। ज्ञात रहे कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले सप्ताह भारत और ब्रिटेन के बीच 23 से 31 दिसंबर तक विमान सेवाओं पर रोक लगा दी थी।