- दिल्ली की हिंसा पर टिकैत ने कहा कि यह कौम को बदनाम करने की साजिश
- गाजीपुर बॉर्डर से पुलिस की तरफ से किसानों को हटने की चेतावनी
- पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 33 FIR दर्ज की
नयी दिल्ली 28 जनवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से पुलिस की तरफ से किसानों को हटने की चेतावनी जारी कर दी गयी है, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है। अगर सरकार ने कानून वापस नहीं लिए तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। मैं इस देश के किसानों को बर्बाद नहीं होने दूंगा। बता दे कि इससे कुछ देर पहले ही टिकैत ने कहा था कि न तो मैं सरेंडर करूंगा, न ही धरना खत्म करूंगा। अगर गोली चलनी है तो यहीं चलेगी। वहीँ दिल्ली की हिंसा पर टिकैत ने कहा कि यह कौम को बदनाम करने की साजिश है। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट को करनी चाहिए। इसमें सारे कॉल रिकॉर्ड्स भी शामिल किए जाएं।
सूत्रों की माने तो टिकैत के बयान का उनके ही संगठन के प्रमुख नरेश टिकैत ने विरोध किया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत ने किसानों से आंदोलन खत्म कर गाजीपुर बॉर्डर से वापस जाने को कहा है। नरेश टिकैत ने कहा कि यहां पर धरना खत्म कर दें। सुविधाएं बंद होने के बाद कैसे धरना कैसे चलेगा? नेताओं और कार्यकर्ताओं को धरना खत्म कर वापस चले जाना चाहिए। किसानों की पिटाई होने से बेहतर यह है कि वे धरना खत्म कर दें। बता दे कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। उपद्रव में शामिल रहे 44 किसान नेताओं के खिलाफ गुरुवार को लुकआउट नोटिस जारी किए गए। अब उनके पासपोर्ट भी जब्त किए जाएंगे, ताकि वे बिना इजाजत विदेश न जा सकें। पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 33 FIR दर्ज की हैं।
#BREAKING : मैं यहीं फांसी लगाऊंगा, कोई गिरफ्तारी नहीं होगी : @RakeshTikaitBKU #KisanAndolan #farmersrprotest pic.twitter.com/7gAgB4Yzqp
— News24 (@news24tvchannel) January 28, 2021