- सोमवार को सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया
- बालासुब्रमण्यम समेत 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा
- इन 10 लोगों में रामविलास पासवान का नाम भी शामिल
नयी दिल्ली 25 जनवरी (एजेंसी) सूत्रों के अनुसार आज यानी कि सोमवार को सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा। सूत्रों की माने तो इन 10 लोगों में रामविलास पासवान का नाम भी शामिल हैं। हम आपको बता दे कि इस साल पद्म भूषण अवॉर्ड किन किन लोगों को दिया जायेगा, हालाँकि अभी तक 7 ही लोगों के नाम सामने आये है-
शिंजो आबे (लोक सेवा, जापान)
इस सूचि में सबसे पहला नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है, जिन्हें लोकसेवा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। बता दे कि उनके कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। पिछले साल स्वास्थ्य खराब रहने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के सिंगिंग करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर का काम भी किया। बता दे कि उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है।
डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, तमिलनाडु)
कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, इंस्पीरेशनल स्पीकर और लेखक भी हैं। उन्होंने मेडिकल प्रेक्टिस एंड एथिक्स पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।
नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, USA)
भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नॉमिनेट किया था। उन्होंने ही फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था।
मौलाना वहीदुद्दीन खान (आध्यात्मिकता, दिल्ली)
दिल्ली में रहने वाले मौलाना वाहिद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1 925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली)
दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।
सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा)
ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में लगती रही है। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।